छत्तीसगढ़

CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

खरसिया। यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल के पास दो भाई चाय की स्टाल लगते थे। कुछ समय पहले छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर खूनी दस्त होने लगी। इस पर पिता और भाई ने खरसिया सिविल अस्पताल में जांच कराकर परामर्श लिया। पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि छोटे बेटे ताम्रेश्वर शर्मा को खूनी दस्त होने पर खरसिया सिविल अस्पताल के डाक्टर विक्रम राठिया से जांच कराई। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की जरुरत बताई। इस पर पिता ने आपरेशन के लिए सहमति दे दी। गुरुवार ताम्रेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां जांच के बाद आपरेशन थिएटर में ले जाया गया। पिता ऑपरेशन थियेटर के गेट पर अपने बेटे का आपरेशन पूरा होने का इंतजार करते रहे। कुछ समय बाद आपरेशन थिएटर से निकले डाक्टर और उनके सहयोगी नर्स ने पिता को बताया गया कि ताम्रेश्वर को होश नहीं आ रहा है उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया जाएगा। इसके बाद पिता मरीज को लेकर रायगढ़ पहुंचे। यहां बताया गया कि तम्रेश्वर की मौत खरसिया में ही हो गई थी। इस बात की जानकारी से परिजन आक्रोशित हुए और खरसिया अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। नौजवान की मृत्यु से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश करती रही। पिता का आरोप है कि पुत्र की मृत्यु डाक्टर की लापरवाही से हुई है। पुत्र को केवल पाइल्स की शिकायत थी। इसके आपरेशन से किसी की मृत्यु नहीं होती। 22 साल के युवक की मृत्यु डाक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।

kgnews

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

1 hour ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

1 hour ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

2 hours ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

2 hours ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

2 hours ago