छत्तीसगढ़

CG : आज आवास मेला 2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को वितरित होंगे उपहार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत लक्की ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को उपहार वितरण समारोह 26 जून 2026 को न्यू सर्किट हाउस परिसर, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर मंडल के नवीन लोगो का भी विमोचन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 23 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए 22 जून 2026 को विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया गया था। इस ड्रॉ में विजेताओं का चयन मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन सहित अनेक आकर्षक उपहारों के लिए किया गया है।

उपहार वितरण समारोह में लक्की ड्रॉ के चयनित विजेताओं को सम्मानपूर्वक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मंडल द्वारा आयोजित नवीन लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 26 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। मंडल ने सभी लक्की ड्रॉ विजेताओं, हितग्राहियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को समारोह में सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

जांजगीर-चांपा । भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के…

4 minutes ago
CG : श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 1 हजार 792 श्रमिक परिवारों को मिला लाभ …

CG : श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 1 हजार 792 श्रमिक परिवारों को मिला लाभ …

गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में…

13 minutes ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित …

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित …

गरियाबंद । भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए…

16 minutes ago
CG : विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं …

CG : विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं …

हचान तक (एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी)(ओमप्रकाश डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर : छत्तीसगढ़ की…

19 minutes ago
CG : सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल …

CG : सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल …

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉकअप में एक युवक द्वारा ब्लेड से खुद को…

33 minutes ago
राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग उजागर के विरुद्ध…

46 minutes ago