दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो भविष्य की यात्रा करने का दावा करते हैं। अब एक शख्स का दावा है कि वह साल 6000 से लौटकर आया है। इस शख्स का कहना है कि वह 3977 साल आगे की दुनिया देखकर आया है। इसके साथ ही शख्स ने कई चौंकाने वाला दावा किया है। शख्स ने टेक्नोलॉजी और बदलाव को लेकर कई दावे किए हैं। उसने कहा है कि आने समय में हमारे जीवन में बहुत कुछ बदल जाएगा। 

स्वघोषित टाइम ट्रैवेलर के दावे पर यकीन करना मुश्किल है। शख्स ने दावा किया है कि वह भविष्य देख चुका है और दुनिया के लोगों को चेतावनी दे रहा है। शख्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि साल 6000 में दुनिया के शहर कैसे होंगे? हालांकि वीडियो में साफ-साफ कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर शख्स ने क्या दावा किया है? शख्स ने दावा किया है कि आज से 3977 साल बाद लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले युग में जीएंगे। यहां पर तकनीक सरकार, दवाएं मॉडर्न जिंदगी को पुराने जैसा बनाने का काम करेगी। उसने एक शहर की तस्वीर दिखाई है जो देखने पर किसी वॉटर कलर पेंटिंग जैसी दिख रही थी। 

इस बात पर रोने लगा शख्स

वह कहता है कि लोगों को यह चीजें बकवास लगेंगी, क्योंकि शायद वह भी इसी तरह सोचता। उसका कहना है कि वह सिर्फ लोगों को भविष्य के लिए आगाह करना चाहता है, जिस तरह से दुनिया बढ़ती जा रही है। टाइम ट्रैवेलर यह बातें बताते समय रोने लगा। उसने बताया कि इस प्रयोग के दौरान अपने एक मित्र को पीछे छोड़ दिया, जो कभी लौट नहीं सकेगा। हालांकि वह अच्छी जगह पर है, लेकिन इस बात का दुख है कि उन्होंने भविष्य से वापस आने की कोशिश की तो लौट नहीं पाए। उसका कहना है कि साल 2028 तक टाइम ट्रैवेल सामान्य सा ज्ञान हो जाएगा। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *