कोरबा : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, रेलवे क्रॉसिंक के पास हादसा; पुलिस जांच में जुटी

मालगाड़ी की चपेट में आने से कोरबा के दीपका इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम शौकत खान है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मालगाड़ी की चपेट में आने से मृतक का हाथ और पैर दोनों कट गए थे। लोगों की सहायता से शौकत को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपका थानांतर्गत शांति नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति का हाथ और पैर कट गया, जो मौके पर दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था। पास में ही मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तब रेल पटरी से हटाया और मदद के लिए डायल 112 को फोन किया। 

लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम शौकत खान है, जो दीपका बस्ती का निवासी है और निजी कंपनी में काम कर जैसे-तैसे अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। शौकत मालगाड़ी की चपेट में कैसे और किन परिस्थितियों में आया इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  CG : अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें : राज्यपाल डेका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *