कोरबा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की गई जान, चालक फरार…

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक संतोष श्रीवास और जे आरमी कुसमुंडा खदान में ठेका कंपनी में कार्यरत है। दोनों बाइक में सवार होकर अपने दोस्त के यहां छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों जब वापस लौट रहे थे। तभी वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की पतासाजी कर रही है।

See also  CG कर्मचारियों को मिलेगी कैशलैस इलाज की सुविधा? आज की बैठक में होगा बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *