छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा नियमानुसार संचालित की जा रही है। इस संबंध में अभ्यर्थियों के प्रावधिक पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची, निरस्त आवेदनों की सूची तथा दावा-आपत्ति आमंत्रण संबंधी सूचना राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।


कार्यालय जिला पंचायत के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्ति दूरभाष, सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से संपर्क कर भर्ती में चयन कराने का प्रलोभन दे रहे हैं तथा इसके बदले धनराशि की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति, एजेंट अथवा बिचौलिये के बहकावे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। किसी भी अभ्यर्थी से चयन के लिए किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएं, संशोधन एवं अन्य अद्यतन जानकारी राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। भर्ती प्रक्रिया में चयन कराने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि की मांग करना तथा किसी अभ्यर्थी द्वारा ऐसी धनराशि देना, दोनों ही भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी की श्रेणी में आने वाले दण्डनीय अपराध हैं।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago