कोरबा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत

 जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार शाम को गौ-माता चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

जिसके बाद गुरुवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। भिलाई खुर्ध निवासी 24 साल का सचिन पटेल बाइक में अपने घर से कोरबा जा रहा था। इसी दौरान गौ माता चौक के पास यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था।

युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जांच के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया था। जहां युवक ने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को परिजन के सुपुर्द किया गया है।

See also  CG : सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *