राजनांदगांव : डाक्टर भगवान का दूसरा स्वरूप ऐसे ही नही कहा जाता पढ़े पूरी खबर ..

भरी बारिश में भीगते हुए मूक पशु का 3 घण्टे तक इलाज कर पशु को नया जीवन दिया डाक्टर दिलीप पात्रे ने

राजनांदगांव . ममता नगर रोड में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने न केवल गाये के बछड़े को रेता बल्कि आधे किलोमीटर तक घसीट लेगया बछड़ा वाहन के नीचे फ़स गया था वाहन चालक ने गाड़ी से उतर बछड़े को निकाल बाहर कर वहां से रफूचक्कर हो गया।

स्थानीय निवासियों ने उक्त जानकारी गौ सेवको की टीम को दी जिसके बाद तत्काल डाक्टर दिलीप पात्रे उक्त स्थान पर पहुचे बछड़े का उपचार किया बछड़े को 24 टाके लगे यहां तक बछड़े का पैर टूट गया जिसमें डाक्टर ने फेक्चर लगाया बछड़े की जान न जाये इसलिए उसे यथा उचित दवाइया इंजेक्शन लगाया।

बछड़े के मालिक पहले ही हालत देख – देख कर भी अदेखा कर के चले गए। अंत मे डाक्टर ने बछड़े का उपचार कर नया जीवन दिया। इस दौरान पार्षद ऋषि शास्त्री, संतोष तुराहटे, अंशुल कसार एवं अन्य गौ सेवक उपस्थित थे।

See also  CG : रायपुर में 11.69 लाख की लागत से बना नया आंगनबाड़ी भवन, MLA और महापौर ने किया लोकार्पण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *