छत्तीसगढ़

CG : आज समोदा को CM विष्णुदेव साय देंगे बड़ी सौगात …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 21 करोड़ 67 लाख रुपए के 67 कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ 34 लाख रुपए लागत के 29 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं। सरकार उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आरंग क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लोक निर्माण विभाग के 9 करोड़ 43 लाख रुपए के तीन कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 79 लाख रुपए के पांच कार्यों, नगर पंचायत समोदा के 6 करोड़ 67 लाख रुपए के 20 कार्यों तथा आरंग नगर पालिका में 4 करोड़ 78 लाख रुपए के 39 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम साय लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले 61 करोड़ 11 लाख रुपए लागत के 8 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो करोड़ 54 लाख रुपए के 11 कार्यों एवं समोदा नगर पंचायत के 8 करोड़ 70 लाख रुपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे 100 बिस्तर अस्पताल का भी भूमिपूजन करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

5 minutes ago
CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

बालोद। जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

13 minutes ago
CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

39 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

41 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

44 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

54 minutes ago