छत्तीसगढ़

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

बालोद। जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई एक महिला बालोद कोतवाली थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला को शुक्रवार शाम बालोद कोतवाली थाना लाया गया था। रातभर उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। शनिवार सुबह किसी समय महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई।

महिला के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर विभाग ने एक महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। फिलहाल, पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…

27 minutes ago
CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…

40 minutes ago
CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…

44 minutes ago
CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

57 minutes ago
CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

1 hour ago
सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी…

1 hour ago