CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …
भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में विलंब का सामना करना पड़ रहा है। इधर, निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग भी पूरी तरह बंद है। ऐसे में इस मार्ग का उपयोग किसी भी स्थिति में वैकल्पिक रास्ते के रूप में नहीं किया जा सकता। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही आवश्यकतानुसार डायवर्सन लागू कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंजोरा बाईपास – पुलगांव चौक – अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाएंगे। बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन: अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे। अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन: अहिरवारा मोड़ – कुम्हारी – मुरमुंडा चौक – कोचेबंद – मलपुरी कला – भालेसर – कंडरका चौक – पथरीडी – उरला – बिरगांव होते हुए रायपुर जाएंगे। .भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के वाहन: उतई – सेलूद – फूंडा – मोतीपुर मार्ग का उपयोग करें।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…
रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…
अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…