छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सेवा सेतु केन्द्र तहसील कार्यालय छुरिया के प्रबंधक महेश्वर पटेल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पटेल द्वारा सेवा सेतु केन्द्र में प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.73 प्रतिशत आवेदनों का सफल अनुमोदन कराया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के सेवा सेतु केन्द्र संचालक देवेन्द्र पटेल को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा प्राप्त कुल आवेदनों में से 97.55 प्रतिशत आवेदनों का अनुमोदन सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर ने दोनों संचालकों से सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन में सेवा सेतु केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

kgnews

Recent Posts

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

23 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

28 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

33 minutes ago
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका,…

33 minutes ago
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

38 minutes ago
सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

43 minutes ago