29 को मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार ढोल ग्यारस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त दिन शनिवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं   संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

See also  राजनांदगांव : त्रिनेत्र योजना के सीसीटीवी कैमरों की जांच और संचालन की मांग की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *