छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाएं ओआरएस कॉर्नर…

राजनांदगांव , जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रति बुधवार को समस्त आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में स्वस्थ निरोगी काया के लिए योग सत्र का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 8 जुलाई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नेतराम नवरतन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी में आयोजित योगा सत्र में शामिल हुए। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार और जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम डॉ. विकास राठौर भी उपस्थित थे।

योगा सत्र के बाद अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों, डॉग बाइट और स्नेक बाइट के मामलों के लिए किए गए प्रबंधनों का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही स्टॉप डायरिया कैम्पेन के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओआरएस कॉर्नर अनिवार्य रूप से बनाने निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की समयावधि में सोनोग्राफी सुनिश्चित करने तथा फोन द्वारा लगातार कॉलिंग कर फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) डोंगरगांव का दौरा किया। वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली।

kgnews

Recent Posts

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान…

23 minutes ago
शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

रायपुर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. …

31 minutes ago
Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ…

43 minutes ago
म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

भोपाल  प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं…

48 minutes ago
सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

रायपुर  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…

58 minutes ago