छत्तीसगढ़

CG : चाकूबाजों पर सख्त प्रहार, भखारा इलाके से दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चाकूबाजी, गुंडागर्दी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वाले एवं आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भखारा पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए। प्रथम प्रकरण में आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम नरेंद्र कुमार पटेल, पिता सुरेश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा, थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.) द्वितीय प्रकरण में पुनः थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी, अपने पास धारदार चाकू रखकर भिंडरवानी मुक्तिधाम के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम मनीष यादव, पिता उमेद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडरवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

kgnews

Recent Posts

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

25 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

54 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

1 hour ago