छत्तीसगढ़

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल, फलकनुमा मस्जिद के पास जुनवानी रोड में आयोजित किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ”अरामको” सऊदी अरब के पूर्व निदेशक हाजी शम्सुद्दीन होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मजहर अनीस जीएम बीएसपी, शमी अख्तर फारूकी एजीएम बीएसपी, एजाजुद्दीन आरएंडडी रूंगटा कॉलेज (आर-1) ,मोहम्मद साजिद अंसारी – एडमि. डायरेक्टर रूंगटा कॉलेज (आर-2), फ़ैय्याजुद्दीन -सिविल कांट्रेक्टर, हाजी हमीदुल्ला सिद्दीकी -सदर, बैतुलमाल कमेटी भिलाई, जिल्लुर रहमान-सदर, दारुल क़ज़ा, नसीम खान रिटायर्ड (एमपीईबी.डीई) होंगे।

समूचा आयोजन डॉ. आर. ए. सिद्दीकी नेत्र विशेषज्ञ एक्स डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (म.प्र.) और क्यू. ए. खान रिटायर्ड अपर कलेक्टर- दुर्ग की सरपरस्ती में होगा। आयोजन की सदारत समीना फारुक़ी (डायरेक्टर स्काई लाईन एसोसिएट) और फखरुद्दीन फारूक़ी (आर्किटेक्ट) करेंगे। निजामत रौनक जमाल करेंगे। एसोसिएशन की ओर से अजमत उल्लाह खान ने बताया कि आयोजन की तैयारी जारी है। जिसमें न सिर्फ स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा वहीं उन नौजवानों को भी आयोजन में आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने इकरा टीचर्स एसोसिएशन की मदद से अपनी शिक्षा पूरी की और करियर को संवारा।

आयोजन की तैयारियों में यासमीन नाज, शकील अहमद खान, शेख जाफर, सैयद जफर, शायना परवीन, गौसुलवरा खान, अजमेर खान, शहनाज खान, शाहीन खान, इश्तियाक अंसारी, अंजुम, गुल निशा आलिमा, नसीम, निकहत परवेज, सायरा बानो, शाहीन जहाँ कुरैशी, निशा कुरैशी, नुसरत फातिमा, नुसरत खान, कहकशां अहमद, फ़िजा हुसैन, शबाना हुसैन,अक्सा अली, निशा , कमाल बाबा और खुर्शीदा सहित तमाम लोग जुटे हैं।

kgnews

Recent Posts

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

1 hour ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

1 hour ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

2 hours ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

3 hours ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

3 hours ago