छत्तीसगढ़

CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 8 विशेष कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करना है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं की शुरुआत की गई है।

योजनाओं का विवरण
कमल परिवार सुरक्षा योजना-भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार एवं ₹10 लाख का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

कमल विद्या निधि योजना-कार्यकर्ताओं के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 10वीं में 90% या अधिक अंक पर ₹5,000, 12वीं में 90% या अधिक अंक पर ₹10,000 रूपये। NEET, JEE एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश पर ₹25,000 रूपये।

कमल रोजगार सहायता योजना-रोजगार एवं स्व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ₹50,000 तक ब्याजमुक्त ऋण तथा निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

कमल गृह आवास सहायता योजना-घर की मरम्मत, शौचालय निर्माण एवं सोलर सुविधा के लिए ₹25,000 तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

कमल पेंशन योजना-65 वर्ष से अधिक आयु के आर्थिक रूप से कमजोर भाजपा कार्यकर्ताओं को ₹2,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

कमल धार्मिक तीर्थ यात्रा योजना-भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष में एक बार परिवार सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी तीर्थस्थल की यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कमल स्वास्थ्य योजना-कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को सीटी स्कैन, एमआरआई, सोनोग्राफी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं एंडोस्कोपी जैसी जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

कमल आर्थिक सहायता योजना-भाजपा कार्यकर्ता के परिवार में मृत्यु होने पर दशगात्र संस्कार हेतु ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को केवल सम्मान देना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक संबल उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल कार्यकर्ताओं के मनोबल को और अधिक मजबूत करेगी तथा संगठन और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण और बढ़ेगा। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

kgnews

Recent Posts

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

22 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

29 minutes ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

29 minutes ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

34 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

46 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

50 minutes ago