छत्तीसगढ़

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं तीजन बाई के नाम पर होगा। महापौर परिषद द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया।

नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा कार्यालय के महापौर कक्ष में गुरूवार को एम.आई.सी. की बैठक आहुत की गई। महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में समस्त एम.आई.सी. सदस्यो द्वारा गनियारी में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को छत्तीसगढ़ की महान कलाकार स्व. डॉं तीजन बाई के नाम करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित करते हुए शासन को भेजे जाने की अनुशंसा की गई। बैठक के उपरांत महापौर कोसरे ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ माटी में स्व. डॉं तीजन बाई जैसे महान कलाकार ने जन्म लिया, हमारे लिए यह और भी गर्व का विषय है कि भिलाई-चरौदा नगर निगम के वार्ड 40 गनियारी की मे ही स्व. तीजन दीदी के जीवन का सर्वाधिक काल व्यतीत हुआ। गनियारी में वर्तमान में संचालित हो रहे शासकीय उ.मा. विद्यालय को भविष्य में पद्मविभुषन डॉं. तीजन बाई के नाम से जाना जायेगा।

कोसरे ने आगे यह भी कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से हमारे निगम द्वारा गनियारी गांव में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका नाम भी डॉ. तीजन बाई के नाम पर ही रखा जायेगा। आज की बैठक में एम.आई.सी. सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार, श्रीमती देवकुमारी भल्लावी, श्रीमती दीप्ती आशीष वर्मा, श्रीमती संतोषी निषाद, एम.जानी, एस. वेंकट रमना, ईश्वर साहू के आलावा निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, निगम सचिव लिंगेश्वर राव, स्थापना प्रभारी राजू वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

37 minutes ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

41 minutes ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

51 minutes ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

56 minutes ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

1 hour ago