छत्तीसगढ़

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा ने की। इस अवसर पर नगर पालिका आधिकारी नेतराम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में शासन द्वारा मनोनीत पांच एल्डरमैन—गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, अवधेश शुक्ला एवं मनहरण साहू—को विधिवत शपथ दिलाई गई।

नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन नगर परिषद के विकास में सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन जनहित एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्य अतिथि सांसद बघेल ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद सौभाग्य के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि शपथ लेना आसान है, लेकिन उसके अनुरूप कार्य करना सबसे बड़ी परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि निरंतर कार्य करते रहिए, अवसर अवश्य मिलता है। आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही शासन ने आपको यह दायित्व सौंपा है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे स्वयं भिलाई-3 और चरोदा क्षेत्र से अपनी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर आज दुर्ग लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जिसमें राकेश पाण्डेय,योगेश साहू,धर्मेंद्र सिन्हा मंडल अध्यक्ष,राजू निषाद सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका कुम्हारी,मिथिलेश यादव सांसद प्रतिनिधि,सुजीत यादव सांसद प्रतिनिधि,तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,फिंगू साहू,रामकुमार सोनी,रामाधार शर्मा,जुली सिंह,गीता निर्मलकार।

kgnews

Recent Posts

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

15 minutes ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

20 minutes ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

35 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

35 minutes ago
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन…

35 minutes ago
राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…

60 minutes ago