सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और युवाओं के भविष्य को संवारने वाली कल्याणकारी योजनाओं को अविलंब धरातल पर उतारा जाए।

राज्यमंत्रीगौर ने निवास स्थित 'समाधान भवन' में विभाग की योजनाओं के सुचारू संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त  सतेन्द्र सिंह, उपसंचालक  होमेन्द्र पटले, विशेष सहायक डॉ. सूरज खोदरे, सहायक संचालक  सुमित रघुवंशी, सहायक संचालक  अवधेश सिसोदिया एवं सलाहकार  आर. के. यादव उपस्थित रहे।

राज्यमंत्रीगौर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क कोचिंग योजना' को संभाग स्तर पर पुनः सुचारू रूप से अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त  सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण का संशोधन प्रस्ताव एवं कैबिनेट की संक्षेपिका पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है, राज्यमंत्रीगौर ने इस जनहितैषी प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

विभागीय सुदृढ़ीकरण और कर्मचारी कल्याण की दिशा में चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि निरीक्षक एवं सहायक संचालक सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी फाइलें तैयार होकर शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही, प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यमंत्रीगौर ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए।

 

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

55 minutes ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

1 hour ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

2 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

2 hours ago