भोपाल
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और युवाओं के भविष्य को संवारने वाली कल्याणकारी योजनाओं को अविलंब धरातल पर उतारा जाए।
राज्यमंत्रीगौर ने निवास स्थित 'समाधान भवन' में विभाग की योजनाओं के सुचारू संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त सतेन्द्र सिंह, उपसंचालक होमेन्द्र पटले, विशेष सहायक डॉ. सूरज खोदरे, सहायक संचालक सुमित रघुवंशी, सहायक संचालक अवधेश सिसोदिया एवं सलाहकार आर. के. यादव उपस्थित रहे।
राज्यमंत्रीगौर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क कोचिंग योजना' को संभाग स्तर पर पुनः सुचारू रूप से अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण का संशोधन प्रस्ताव एवं कैबिनेट की संक्षेपिका पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है, राज्यमंत्रीगौर ने इस जनहितैषी प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
विभागीय सुदृढ़ीकरण और कर्मचारी कल्याण की दिशा में चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि निरीक्षक एवं सहायक संचालक सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी फाइलें तैयार होकर शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही, प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यमंत्रीगौर ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…