छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन …

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी तथा केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी रही। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कोशिशों को विफल करते हुए पुतले का दहन कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस डरने या झुकने वाली नहीं है: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस डरने या झुकने वाली नहीं।

kgnews

Recent Posts

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

13 minutes ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

20 minutes ago
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

1 hour ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

1 hour ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

2 hours ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

2 hours ago