कोरबा  : युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

कोरबा में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह उठने पर परिजनों की घटना की जानकारी हुई। मामला सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली में सियाराम केवट का परिवार निवास करता है, जो खेती किसानी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा है। सियाराम के दो बेटे हैं, सबसे बड़ा प्रकाश केवट और दूसरा अविनाश केवट। अविनाश की उम्र लगभग 28 वर्ष है। अविनाश शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गया। सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों खिड़की से झांककर देखा। अविनाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। लटकती लाश देखते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दिए गई। अविनाश ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना के सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कुछ कहा जा सकता है।

See also  CG : तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, वकील की पत्नी और बेटी घायल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *