छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : तुमड़ीबोड़ में पीएम सूर्यघर योजना पर जागरूकता बैठक हुई, 19 का पंजीयन …

तुमड़ीबोड़ l पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में जागरूकता बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अनिकेत साहू ने की। 19 हितग्राहियों का सोलर कनेक्शन के लिए पंजीयन एवं चिन्हांकन किया गया।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी भगत टोप्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से घरों में सोलर संयंत्र लगाकर बिजली बिल में बड़ी राहत प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक परिवारों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने सोलर संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को पूरी प्रक्रिया में विभागीय सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

एसडीएम अनिकेत साहू ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह योजना केवल बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में तहसीलदार कमल किशोर साहू, सरपंच भुनेश्वरी साहू, ग्राम पंचायत सचिव येवेन्द्र साहू, करारोपण अधिकारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी, ग्रामीण बैंक तुमड़ीबोड़ के अधिकारी, ग्राम पटेल अमरोतन साहू, पंचगण, राजेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, सोमन कोरी सहित अन्य मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

3 minutes ago
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की…

17 minutes ago
CG विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे CM साय, उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में भी करेंगे शिरकत

CG विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे CM साय, उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में भी करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में…

18 minutes ago
मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस; आनंद विभाग की मिली जिम्मेदारी

मोहन सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस; आनंद विभाग की मिली जिम्मेदारी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन मंत्री लखन पटेल से उनका विभाग…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ कृषकों को आधुनिक तकनीक,…

27 minutes ago
CG : आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड रहेगा बंद …

CG : आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड रहेगा बंद …

रायपुर। आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड बंद रहेगा।…

36 minutes ago