छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में हुई बारिश, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसून ट्रफ के प्रभाव से आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ इस समय बीकानेर, चूरू, लखनऊ, पटना, बांका, डायमंड हार्बर से होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से तक फैली हुई है. वहीं, उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है. इसके अलावा उत्तर गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा सिक्किम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं. बारिश नहीं होने के कारण दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा है. एक सप्ताह के अंतराल के बाद अधिकतम तापमान दोबारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, तेज सतही हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और अधिकतम तापमान 37°C के आसपास रहने की संभावना है. पूरे सप्ताह दिन का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इस दौरान दिल्ली में किसी भी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से गर्म तथा शुष्क बना रहेगा.

kgnews

Recent Posts

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

CG: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी

मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…

43 minutes ago
CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

49 minutes ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

1 hour ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

1 hour ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

2 hours ago