छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड क्रमांक-1 स्थित कन्या शाला स्कूल के पास बने मणि कंचन केन्द्र (कचरा संग्रहण केन्द्र) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग सरकारी परिसर के भीतर खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

वायरल वीडियो में मणि कंचन केन्द्र के भीतर कुछ लोग शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से असामाजिक तत्व इस सरकारी परिसर को अपना अड्डा बनाए हुए हैं। चूंकि यह केन्द्र कन्या शाला स्कूल के पास स्थित है, इसलिए आसपास के रहवासी और अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिल चुकी है। संबंधित प्रभारी को नोटिस जारी कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में अब सड़कों पर गंदगी और निर्माण मलबा फैलाने वाले सरकारी विभागों को…

35 minutes ago
बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार…

58 minutes ago
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल, प्रशासन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

धार   इं प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वावलंबन…

1 hour ago
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन…

1 hour ago