मध्य प्रदेश में जल्द होंगे निगम-मंडलों में नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में बनी सहमति

 भोपाल 
 प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर फिर शुरू हो सकता है। भोपाल, इंदौर के साथ बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सामाजिक दृष्टि से गठित बोर्डों में भी नियुक्तियां की जानी हैं।

ये 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले या फिर दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद की जाएंगी।

हो चुकी हैं 40 से अधिक नियुक्तियां
प्रदेश में 40 से अधिक निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जा चुकी हैं। यह सिलसिला चल रहा था और सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था कि बीच में कुछ निगम, मंडल के अध्यक्षों ने रैली निकाल दी। यह वह समय था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेट्रोलियम पदार्थों की बचत को लेकर प्रेरित कर रहे थे।

इसे गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को भाजपा संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। शासन ने ठाकुर के सारे अधिकार निलंबित कर दिए थे, जो अभी तक बहाल नहीं हुए हैं।

बैठक में बनी सहमति
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच हुई बैठक में भोपाल, इंदौर और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के साथ शेष निगम, मंडल में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने को लेकर सहमति बनी है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के पहले या फिर दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद नियुक्तियां की जा सकती हैं।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: mohan

Recent Posts

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

25 minutes ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

40 minutes ago
सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

रायपुर रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार…

59 minutes ago
CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

2 hours ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

2 hours ago