MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़.

मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने तीन आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश 19 जुलाई 2026 को जारी किया गया, जिसके तहत अफसरों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में टीकमगढ़ और श्योपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। वहीं, टीकमगढ़ के मौजूदा एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।

किसी अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

  • मनोहर सिंह मंडलोई आईपीएस 2012 बैच पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • सुधीर कुमार अग्रवाल आईपीएस 2016 बैच पुलिस अधीक्षक श्योपुर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़
  • मोती उर रहमान आईपीएस 2018 बैच सेनानी 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल रीवा पुलिस अधीक्षक श्योपुर

निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का है आरोप
बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की ओर जा रहा था, तब निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का आरोप है। एसपी मंडलोई पर नए पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण कराने की जिद में काफिले को रुकवाने का आरोप है, जिसके दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षा घेरे के सामने खड़ा किया गया था। इसे वीवीआईपी सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया। अब गृह विभाग ने मंडलोई को टीकमगढ़ से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा है। उनके स्थान पर श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

सिम्स बिलासपुर के चिकित्सकों की तत्परता से चाकू लगने से गंभीर घायल 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन’

सिम्स बिलासपुर के चिकित्सकों की तत्परता से चाकू लगने से गंभीर घायल 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन’

रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के चिकित्सकों ने आपसी समन्वय, त्वरित निर्णय और विशेषज्ञ…

29 minutes ago
प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

11 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

12 hours ago