छत्तीसगढ़

CG : 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन …

दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुधन उत्पादन विस्तार हेतु मान्यता प्राप्त अभिकर्ता) अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एम. भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा ने सभी प्रशिक्षार्थियों को पशु सखी टूलकिट वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करें तथा पशुधन विकास एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के दौरान नितेश देवांगन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (बिहान) ने प्रतिभागियों को बिहान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए शासन की विभिन्न आजीविका एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार काकड़े (एलडीएम), उमेश पाल (डीपीएम, बिहान), डॉ. चंद्रा (पशु चिकित्सा विभाग, दंतेवाड़ा), डॉ. मिथिलेश उप्पल (प्रशिक्षक) तथा ओम प्रकाश साहू (फैकल्टी, आरसेटी) सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यजीवन की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

kgnews

Recent Posts

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की रविवार को जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में…

23 minutes ago
जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल  महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17…

37 minutes ago
किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

47 minutes ago
आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में एक उच्च…

1 hour ago
भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

 भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…

2 hours ago