CG : कलेक्टर अमित कुमार ने किया छिंदगढ़ और तोंगपाल का सघन दौरा…
विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देश
नवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश
सुकमा । जिला प्रशासन सुकमा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को जिला सीईओ के साथ छिंदगढ़ विकासखंड का सघन दौरा किया। इस संवेदनशील और औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना, व्यवस्थाओं में सुधार लाना और आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाना है।
अपने दौरे की शुरुआत में कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। छिंदगढ़ विकासखंड मुख्यालय स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह व्यवस्थित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ से प्रतिदिन के टीकाकरण की जानकारी ली, वैक्सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को भवन की छत की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के कड़े निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।
महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशासन के मानवीय और सहयोगी चेहरे की एक सुंदर झलक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। कलेक्टर ने केंद्र में कार्यरत स्व सहायता समूह की दीदियों के कार्यों की न सिर्फ खुले दिल से सराहना की, बल्कि उनके काम को आसान बनाने के लिए एक बड़ा संवेदनशील फैसला भी लिया। दीदियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन के कार्य को गति देने के लिए समूह को एक श्छोटा हाथीश् (मालवाहक वाहन) प्रदान करने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह है। दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर ने बुनियादी प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन एसडीएम कार्यालय भवन छिंदगढ़ और नवीन तहसील कार्यालय तोंगपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात दोहराते हुए एसडीएम कार्यालय की छत की वाटरप्रूफिंग करने और पुराने दरवाजों को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, तोंगपाल के नवीन तहसील भवन में सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल निर्माण करने और बरामदे में चारों तरफ बेहतरीन टाइल्स लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस पूरे दौरे के दौरान एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह, जनपद सीईओ पीके गुप्ता सहित तमाम आला अधिकारी मुस्तैद रहे।
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…