मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में पूर्णतः अस्थायी/अंशकालीन अनुबंध के आधार पर संविदा शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पूर्व संबंधित विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से 17 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। मोहला एवं मानपुर विद्यालयों के लिए पंजीयन एवं अन्य जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, मानदेय, सेवा शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया 19 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर (संचालन अंबागढ़ चौकी) में प्रारंभ होगी। इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…
भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…
बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…