छत्तीसगढ़

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के 8 छात्र कथित रूप से नशे की दवा खाने के बाद बेहोश हो गए। सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने ही उन्हें नशे की दवा दी थी। दवा खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना में छात्र नैतिक रामटेक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अन्य छात्रों की भी डॉक्टरों की निगरानी में चिकित्सा जारी है। घटना से आक्रोशित परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को कौन-सी दवा दी गई, वह कहां से लाई गई और घटना के पीछे की पूरी वजह क्या है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

39 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago