राजनांदगांव

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर* सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित अनशन में शामिल होंगे।

चंद्रशेखर मालेकर ने कहा कि वे देश के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे प्रयासों को व्यापक समर्थन मिलना चाहिए।

मालेकर ने कहा कि वे विशेष रूप से *नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली के विरोध* तथा *केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग* जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों की आवाज़ के साथ खड़े हैं। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और जागरूक नागरिकों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इस जनआंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

38 minutes ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

48 minutes ago
धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

1 hour ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

2 hours ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

2 hours ago