राजनांदगांव/दुर्ग , नेशनल हाइवे पर राजनांदगांव के भानपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े मालवाहक को टक्कर मार दी। हादसे में 14 साल के बच्चे वंश शर्मा की मौत हो गई। वहीं परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।
हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के मोहन नगर निवासी आशीष शर्मा अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने मालवाहक से पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी शाम 6 बजे वापस दुर्ग के लिए रवाना हुए। तभी हाइवे पर भानपुरी के पास उनका मालवाहक खराब हो गया।
मरम्मत के लिए दुर्ग से मैकेनिक को बुलाया। सड़क किनारे ही मरम्मत हो रही थी। तभी नागपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीजे 3091 के चालक ने मालवाहक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वंश की मौके पर मौत हो गई। वहीं आशीष शर्मा (40), वंशिका (9), गेंदलाल ढीमर (42), राकेश ढीमर (40), पिंकी साहू (40), आंचल जोशी (18), राखी (35), चैस (7), अश्वनी (40) व जानकी (41) को गंभीर चोटें आई है।
भोपाल मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…