छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कहडबरी और उमरपाल में 2 महीने से थ्री-फेज सप्लाई ठप…

अंबागढ़ चौकी , बारिश की बेरुखी से जूझ रहे किसानों पर अब बिजली कंपनी की लापरवाही भारी पड़ रही है। मानपुर क्षेत्र के ग्राम कहडबरी और उमरपाल में पिछले दो महीनों से थ्री-फेज बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। बिजली गुल होने के कारण सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल शोपीस बनकर रह गए हैं। खेतों में खड़ी धान की कीमती फसल पानी के अभाव में दम तोड़ रही है।

त्रस्त किसानों का साफ कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो उनकी सालभर की कमाई और मेहनत पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे पिछले दो महीने से लगातार बिजली कंपनी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से लेकर सहायक अभियंता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक के दरवाजे खटखटाए। हर बार किसानों को जल्द समाधान का भरोसा तो दिया गया, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रही।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने मामले को दबाने और खानापूर्ति करने के लिए गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय एक पुराना और जर्जर ट्रांसफार्मर लाकर खड़ा कर दिया। बिजली कंपनी ने कागजों पर तो अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली, लेकिन हकीकत यह है कि थ्री-फेज सप्लाई आज भी बंद है। तकनीकी खामियों को दूर करने में विभाग का अमला पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

इस साल शुरुआत से ही बारिश का ग्राफ काफी नीचे रहा है, जिससे खेतों की प्राकृतिक नमी पहले ही खत्म हो चुकी थी। ऐसे संकट के समय में बोरवेल ही किसानों का एकमात्र सहारा थे, लेकिन बिजली कटौती ने उस सहारे को भी छीन लिया। वर्तमान में हालात बेहद डरावने हैं। किसानों की तैयार खड़ी धान की फसल पानी के इंतजार में खेतों में ही पीली पड़ने लगी है। किसानों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

kgnews

Recent Posts

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

42 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

52 minutes ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

2 hours ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

2 hours ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

2 hours ago