CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

CG : जशपुर में देशी कट्टे के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस और खोखा बरामद…

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पत्थलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन बदमाश को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिडरापारा निवासी मुकेश सिदार उर्फ नान्ही अवैध देशी कट्टा लेकर इलाके में घूम रहा है और लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG दशहरा: KCG जिले में एक दिन में 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *