पीड़ितों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

26 अगस्त 2020

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को कलेक्टर के माध्यम से राजस्व परिपत्र 6/4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। जांजगीर-चांपा जिले में ऐसे ही तीन प्रकरणों में आपदा से पीड़ितों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसमें जिले की नवागढ़ तहसील के ग्राम सलखन की श्रीमती शिवनंदनी की मृत्यु सांप के कांटने से होने पर तथा ग्राम तुस्मा के श्री रामभजन कुंभकार की मृत्यु पानी में डूबने के कारण होने पर और तहसील चांपा के ग्राम सोंठी के श्री दिलहरण केंवट की मृत्यु नदी के पानी में डूबने से होने के कारण इन सभी मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

See also  CG : बैंड-बाजे के साथ उपाश्रय पहुंचा कल्पसूत्र, मुनि बताएंगे ग्रंथ का आध्यात्मिक महत्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *