ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्त
जिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों के खातों को कराया सक्रिय
सुकमा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त करने के बावजूद जिन आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय नहीं होने के कारण प्रथम किश्त का भुगतान लंबित था, ऐसे हितग्राहियों को त्वरित लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को कोंटा विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायत ताड़मेटला एवं एर्राबोर में बैंक स्टाफ के सहयोग से संयुक्त विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के दौरान जिला प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हितग्राहियों के बैंक खातों का सत्यापन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताड़मेटला के 22 तथा ग्राम पंचायत एर्राबोर के 11 आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में क्ठज् सुविधा सफलतापूर्वक सक्रिय की गई। इससे लंबे समय से लंबित प्रथम किश्त के भुगतान का मार्ग प्रशस्त हुआ और हितग्राहियों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिलने की प्रक्रिया सुनिश्चित हुई।
जिला प्रशासन की यह पहल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर लगाकर प्रशासन ने न केवल तकनीकी बाधाओं का समाधान किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि पात्र हितग्राही बिना किसी विलंब के अपने आवास निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें। रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…