सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले के पात्र किसान आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
कार्यालय उप संचालक कृषि, साहू धर्मशाला के पास सारंगढ़ से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन को छानबीन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत कार्यालय उप संचालक कृषि में जमा किए जाएंगे। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एग्री पोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। कृषि विभाग ने जिले के पात्र एवं इच्छुक कृषकों से समय- सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
भोपाल प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा है कि वे खुले मन से…
इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को चेतावनी दी…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के…