निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

भोपाल 

प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई औचक निरीक्षण व्यवस्था अंतर्गत 20 जुलाई को मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा भोपाल, जबलपुर, गुना, इंदौर, सीधी, उज्जैन एवं छतरपुर जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक  भरत यादव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की गई।

समीक्षा के दौरान  भरत यादव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुना जिले में मावन-पिपरिया सड़क निर्माण कार्य तथा उज्जैन जिले में डोंगला-लासुडिया पथ सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार गुना में निर्माणाधीन खेल परिसर के कार्य में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने एवं संबंधित कंसल्टेंट को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

भोपाल संभाग के बरखेड़ी देव परिक्रमा मार्ग पर सड़क सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर संभावित दुर्घटना स्थलों पर तत्काल क्रैश बैरियर लगाने तथा प्रदेश के अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान 19 अन्य निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों के निराकरण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

33 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

52 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago