अंधे मोड़ पर फिर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार घर में घुसी; सवार बाल-बाल बचे

अंधे मोड़ पर फिर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार घर में घुसी; सवार बाल-बाल बचे 

बागबई के पास खतरनाक मोड़ पर बार-बार हो रही दुर्घटनाएं, ग्रामीणों ने फिर उठाई स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

भितरवार
भितरवार-ग्वालियर वाया कल्याणी मार्ग स्थित बागबई गांव के समीप स्थित खतरनाक अंधे मोड़ पर रविवार- सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से ग्वालियर की ओर जा रही एक हुंडई वेन्यू कार अनियंत्रित होकर सीधे बाबूलाल बघेल के मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि कार घर की बाहरी दीवार से टकराकर रुक गई और अंदर सो रहा परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें दुर्घटना में मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों कार को मौके पर छोड़कर वहां से चले गए। यदि कार दीवार तोड़कर घर के अंदर तक पहुंच जाती, तो परिवार के सदस्यों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि घटना के समय सभी लोग घर के भीतर सो रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि भितरवार-ग्वालियर रोड का यह अंधा और तीव्र मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। यहां पहले भी एक टूरिस्ट बस और एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक इस स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय ग्रामीण दीवान सिंह गुर्जर और लल्ला सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस मोड़ पर नियंत्रण खो देते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
मकान मालिक बाबूलाल बघेल ने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर हुई दुर्घटनाओं में उनके घर के एक बच्चे और एक भैंस को चोटें लग चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए इस अंधे मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। उन्होंने स्थानीय व जिला प्रशासन सहित लोक निर्माण विभाग से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Accident

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

39 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

40 minutes ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

59 minutes ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

1 hour ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago