जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 42 आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 42 आवेदकों की समस्याएं

अनूपपुर 
 मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नगर परिषद बरगवां अमलाई निवासी सुश्री रुकमणी महरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम औढेरा निवासी श्री संजय जडिया ने नक्शा तरमीम  कराये जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम कदमटोला निवासी श्री रामप्रसाद ने अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने, तहसील कोतमा के बिजुरी निवासी श्री नारायण महरा ने भूमि का सीमांकन कराये जाने, तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी श्रीमती सुभद्रा द्विवेदी ने अनुकंपा नियुक्ति कराई जाने के संबंध में, तहसील अनूपपुर के ग्राम मेडियारास निवासी श्री परसादी चर्मकार ने अपने पुत्र के उपचार हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के पोड़ी मानपुर निवासी श्री मनोज माझी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने, अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी श्री मोहम्मद इल्ताफ खान ने आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Collector

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

19 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

24 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

29 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

30 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

37 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

46 minutes ago