राजनांदगांव : सामान्य सभा में अधिकारियों से कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें…

डोंगरगांव , जनपद पंचायत डोंगरगांव की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष रंजीता पडोती की अध्यक्षता में हुई। जनपद क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। गौण खनिज मद की राशि से विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन कर स्वीकृति के लिए अनुशंसा की गई। पडोती ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मेढ़ा स्कूल में टाइल्स कार्य, कोहका (मो) में गणेश मंच निर्माण, सालिकझिटिया में एक्रेलिक लाइट, बड़गांव चारभांठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टोर रूम निर्माण, किरगी (ब), बुद्धभरदा व बनहरदी में वाटर कूलर स्टैंड निर्माण कार्य शामिल हैं।

बोर खनन, टाइल्स व माइक सेट, किचन शेड निर्माण होगा: सभा में गौण खनिज मद से जनपद क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों की आवश्यकता को देखते हुए कुल 11 विकास कार्यों के लिए लगभग 7.95 लाख रुपए की राशि का अनुमोदन कर स्वीकृति के लिए अनुशंसा की गई। इनमें अर्जुनी में देवांगन समाज भवन के लिए किचन शेड निर्माण, बुद्धभरदा में कृष्ण मंच पर टाइल्स कार्य, ग्राम जामसरारखुर्द (ग्राम पंचायत ओड़ाखाबांध) में बोर खनन, सिंगारपुर स्थित शंकर मंदिर के पास टाइल्स व माइक सेट कार्य होगा।

जनपद सीईओ रोशनी भगत, एसडीओ श्रीकांत देवांगन, सभापति जया साहू, सभापति टुम्मनलाल साहू, रेशमा साहू, उमेश कुमार साहू, ममता पटेल, गेंदाबाई साहू, दीपक डोमन पटेल, कांति बाई, द्वारिका प्रसाद टंडन, पार्वती, लखन सूर्यवंशी, कुमान नेताम, रवि साहू, हरीला साहू, सरिता मदन साहू, शोभना पटेल, अनिता पंचारी, रेशम साहू तथा विधायक प्रतिनिधि रोशन साहू आदि उपस्थित थे।

See also  CG : रेप कर ससुराल में छुपा था आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *