दिव्यांगजन की सेवा भगवान की सेवा : मुख्यमंत्री चौहान

बुधनी में आयोजित शिविर में दिव्यांगजन को 1.79 करोड़ 309 सहायक उपकरण वितरित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग भाई-बहनों को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन की कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होंने कहा कि आप अकेले नहीं है, मैं आपके साथ हूँ। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूँगा। मुख्यमंत्री चौहान आज बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगजन का पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजन को एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत के 309 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गत दिवस बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर लगाया था। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने परीक्षण कर 670 दिव्यांग को प्रमाण-पत्र वितरित किए थे और अनेक दिव्यांगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था।

आज बुधनी में सहायक उपकरण वितरण शिविर में 309 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। इस दौरान 16 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 44 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल के साथ ही अनेक दिव्यांग को व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड कैन आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

31 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

39 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

57 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

60 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

12 hours ago