CG : 2 की मौत और हेल्पर घायल, कोंडागांव में हुए सड़क हादसे …

महासमुंद । जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कोण्डागांव। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा गिरोला-रांधना मार्ग पर हुआ, जहां पेड़ से टकराई बाइक में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों मजदूरी के सिलसिले में माकड़ी जा रहे थे, लेकिन रास्ता ही उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। दूसरी घटना एनएच-30 पर बनियागांव के पास हुई, जहां अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। तीसरा मामला जैतपुरी के पास सामने आया, जहां चलती बस से हेल्पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ओवरटेक के दौरान बस ट्रक से टकराई और हेल्पर सड़क पर जा गिरा। घायल करीब आधे घंटे तक मदद का इंतजार करता रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। लगातार हो रहे हादसे यातायात नियमों के पालन और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की जरूरत को फिर सामने ला रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सतर्कता और जिम्मेदार ड्राइविंग ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

See also  CG : सेवा सेतु योजना से आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई आसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *