छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन और बरसेंगे बादल …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी बारिश देखने को मिली। प्रदेश के करीब 30 स्थानों पर भारी से अति-भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह तेज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में बना यह दूसरा मजबूत मानसूनी सिस्टम पूरे प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और जशपुर जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटों में सूरजपुर में सबसे अधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में 100 मिमी, रायपुर में 80 मिमी तथा रायगढ़, डोंगरगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और माना में 70-70 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मानसून सीजन में अब तक सबसे अधिक 613 मिमी बारिश सारंगढ़ में हुई है, जो सामान्य से 373 प्रतिशत अधिक है। वहीं मुंगेली (525 मिमी), जांजगीर-चांपा (574 मिमी) और बिलासपुर (492 मिमी) में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में अब तक 150 मिमी वर्षा के साथ स्थिति सामान्य बनी हुई है।

हालांकि, पूरे प्रदेश में औसतन 381 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। अभी भी 11 जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है। कांकेर में 257 मिमी (50% कम), सरगुजा में 249.9 मिमी (49% कम), कोंडागांव और मोहला-मानपुर में भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अगले दो दिनों तक भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago