बस्तर । संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले में वाहन के पूर्व चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गाड़ी के साथ पल्ली नाका के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे चोरी की पिकअप सहित दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन को उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और सतर्क निगरानी के कारण वाहन चोरी के मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से वाहन पार्किंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।
31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की…
विद्यालयों, ग्राम सभाओं और वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से मानव-हाथी सहअस्तित्व का दिया जा…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना…
भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ राज्य का दुर्ग जिला प्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला है जो…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह…
इंदौर /नईदिल्ली इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से…