छत्तीसगढ़

CG : 25 जुलाई को कला मंदिर सिविक सेंटर में बैठक …

दुर्ग, । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में जनभागीदारी से सर्वसुविधायुक्त ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है, जहाँ अस्पताल में भर्ती होने वाले संकटग्रस्त मरीजों को आवश्यकतानुसार रक्त उपलब्ध कराया जाता है। गंभीर चोट, बड़े ऑपरेशन, कैंसर उपचार, थैलीसीमिया, एनिमिया, गर्भवती माताओं व प्रसूता, सिकलिंग एवं हिमोफीलिया जैसी गंभीर स्थितियों में रक्त की अति आवश्यकता होती है। चूँकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान ही किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, युवाओं को प्रेरित करने, आपातकालीन स्थिति में सहयोग प्रदान करने तथा रक्तदान को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष चर्चा प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने तथा नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने के संबंध में आगामी 25 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे स्थान – कलामंदिर सिविक सेंटर भिलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला दुर्ग अभिजित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में जिले के विभिन्न समाज प्रमुखों, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं, पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ, औद्योगिक संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रमुखों/प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन ने समस्त प्रबुद्धजनों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागिता प्रदान करने तथा बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन देने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago