CG : भिलाई में 2 युवकों की मौत, पेड़ से टकराई कार…
दुर्ग। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच हुआ। कार सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल एवेन्यू पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय दीपक गुप्ता और 15 वर्षीय कौशिक दास की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…
रायपुर छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…
राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…