छत्तीसगढ़

अंबिकापुर  : गौठान में मिली युवक लाश

शहर से लगे ग्राम सांड़बार स्थित गौठान के शेड में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान सूरज गुप्ता (बिलासपुर चौक) के रूप में हुई है। शव की परिस्थितियों और शरीर में चोट के निशान से स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने मणिपुर थाने पहुंचकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।

जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र बिलासपुर मार्ग निवासी सूरज गुप्ता का शव सांडबार स्थित गोठान में फांसी पर लटका मिला। शर्ट को फाड़ कर फांसी लगाया गया था। उसके दोनों पैर जमीन पर थे। मवेशियों को चारा देने गोठान में तैयार नाद की दीवार से शव टिका हुआ था। नजदीक में ही उसके दोनों जूते थे।

मृतक एक बैंक में वाहन चालक था। मृतक के बड़े भाई श्याम गुप्ता ने बताया कि रात को सूरज का फोन आया था कि सांडबार के पास उसका कहीं झगड़ा हो गया है। सूरज के दूसरे भाई ने कहा कि तुम अभी घर आ जाओ दूसरे दिन देखेंगे। इसके बाद सूरज का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

सोमवार की सुबह पता चला कि उसका शव फांसी पर लटक रहा है लेकिन घटनास्थल को देखकर ही कोई भी बोल सकता है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है। यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। स्वजन के आरोपों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

kgnews

Recent Posts

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल…

38 minutes ago
प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान 15…

49 minutes ago
बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

13 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

14 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

14 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

14 hours ago